Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️ सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर Pahadi News Suneel Pahadi SDM Salooni

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

MORE NEWS

CM के दौरे के बीच धर्मशाला में राजनीतिक घमासान, पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप #Dharamshala #MunicipalCorporation #BJP #CouncillorsProtest #HimachalPradesh #CMSukhu #SudhirSharma #PoliticalNews #KangraNews #HimachalNews #BreakingNews #EkNazarHimachalNews

CM के दौरे के बीच धर्मशाला में राजनीतिक घमासान, पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप #Dharamshala #MunicipalCorporation #BJP #CouncillorsProtest #HimachalPradesh #CMSukhu #SudhirSharma #PoliticalNews #KangraNews #HimachalNews #BreakingNews #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

पांगी में खुल सकता है ब्लड बैंक, जल्द लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर: सीएमओ जालम भारद्वाज

सुरेंद्र ठाकुर/ Pangi Live News 
चंबा/पांगी 18 Jun 
दुर्गम पांगी घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चंबा जालम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि पांगी के लिए जिन दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादला आदेश जारी हुए थे, उन्होंने अपने आदेश निरस्त करवा लिए हैं, जिसके चलते उनकी नियुक्ति फिलहाल नहीं हो पाई है।
हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग पांगी क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही पांगी घाटी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर (अवेयरनेस कैंप) आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को विभिन्न बीमारियों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही घाटी में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े।
सीएमओ जालम भारद्वाज ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि भविष्य में पांगी घाटी में ब्लड बैंक स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। यदि यह योजना साकार होती है तो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पांगी क्षेत्र में ब्लड बैंक की स्थापना लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की यह पहल घाटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।
Sukhvinder Singh Sukhu CMO Himachal Janak Raj Pangi Administration Jagat Singh Negi Adv Surjeet Sharma Bharmouri 
#पांगी_घाटी
#PangiValley
#चंबा
#HimachalPradesh
#HealthCare
#CMOChamba
#जालम_भारद्वाज
#ब्लड_बैंक
#रक्तदान_महादान
#BloodDonation
#HealthAwarenessCamp
#SpecialistDoctors
#स्वास्थ्य_सेवाएं
#जनहित_की_खबर
#DevBhoomi

पांगी में खुल सकता है ब्लड बैंक, जल्द लगेगा स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर: सीएमओ जालम भारद्वाज सुरेंद्र ठाकुर/ Pangi Live News चंबा/पांगी 18 Jun दुर्गम पांगी घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चंबा जालम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि पांगी के लिए जिन दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादला आदेश जारी हुए थे, उन्होंने अपने आदेश निरस्त करवा लिए हैं, जिसके चलते उनकी नियुक्ति फिलहाल नहीं हो पाई है। हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग पांगी क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही पांगी घाटी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर (अवेयरनेस कैंप) आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को विभिन्न बीमारियों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही घाटी में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े। सीएमओ जालम भारद्वाज ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि भविष्य में पांगी घाटी में ब्लड बैंक स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। यदि यह योजना साकार होती है तो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पांगी क्षेत्र में ब्लड बैंक की स्थापना लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की यह पहल घाटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। Sukhvinder Singh Sukhu CMO Himachal Janak Raj Pangi Administration Jagat Singh Negi Adv Surjeet Sharma Bharmouri #पांगी_घाटी #PangiValley #चंबा #HimachalPradesh #HealthCare #CMOChamba #जालम_भारद्वाज #ब्लड_बैंक #रक्तदान_महादान #BloodDonation #HealthAwarenessCamp #SpecialistDoctors #स्वास्थ्य_सेवाएं #जनहित_की_खबर #DevBhoomi

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंबा जिला कांग्रेस करेगी सेवा और जनजागरण कार्यक्रम

सभी ब्लॉकों में पौधारोपण, रक्तदान व फल वितरण के होंगे आयोजन: सुरजीत शर्मा भरमौरी

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 18 जून 
 जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष  Adv Surjeet Sharma Bharmouri  ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन 19 जून को जिला भर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला चंबा के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, अनाथ आश्रमों तथा अस्पतालों में फल वितरण जैसे सेवा कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम चंबा में आयोजित होगा, जहां पौधारोपण के साथ सरोल स्थित कुष्ठ रोगी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सामाजिक न्याय और किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, युवाओं, छात्रों एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों पर चर्चा और परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट, फोटो एवं वीडियो सहित जिला कांग्रेस कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट आगे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तथा एआईसीसी वार रूम को प्रेषित की जाएगी।
#RahulGandhi #Congress #ChambaCongress #ChambaNews #HimachalPradesh #PlantationDrive #BloodDonation #SevaHiSangathan #RahulGandhiBirthday #DistrictCongress #Chamba #HimachalNews #SocialService #BharatJodoYatra #BreakingNews

राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंबा जिला कांग्रेस करेगी सेवा और जनजागरण कार्यक्रम सभी ब्लॉकों में पौधारोपण, रक्तदान व फल वितरण के होंगे आयोजन: सुरजीत शर्मा भरमौरी सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 18 जून जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष Adv Surjeet Sharma Bharmouri ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन 19 जून को जिला भर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला चंबा के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, अनाथ आश्रमों तथा अस्पतालों में फल वितरण जैसे सेवा कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम चंबा में आयोजित होगा, जहां पौधारोपण के साथ सरोल स्थित कुष्ठ रोगी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सामाजिक न्याय और किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, युवाओं, छात्रों एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों पर चर्चा और परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट, फोटो एवं वीडियो सहित जिला कांग्रेस कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट आगे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तथा एआईसीसी वार रूम को प्रेषित की जाएगी। #RahulGandhi #Congress #ChambaCongress #ChambaNews #HimachalPradesh #PlantationDrive #BloodDonation #SevaHiSangathan #RahulGandhiBirthday #DistrictCongress #Chamba #HimachalNews #SocialService #BharatJodoYatra #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️
सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर 👇👇
#Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️ सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर 👇👇 #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

अल्टीमेटम खत्म: मेडिकल स्टाफ न मिलने पर GMSSS सलूणी में अनशन शुरू, बच्चों के भविष्य को लेकर उठी आवाज
सुनील पहाड़ी,
सलूणी,  चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में लंबे समय से रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को दिया गया 10 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं समाज सेविका अंजू धीमान तथा एसएमसी अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है।
अनशन में एसएमसी सदस्य दिनेश कुमार राणा, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार, रीतू सूर्यवंशी और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक स्कूल में मेडिकल स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा होने के बावजूद सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। उनका कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
अनशन शुरू होने के साथ ही पूरे सलूणी क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों पर टिकी हैं कि वे इस आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़ ग्राउंड रिपोर्ट...
#Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

अल्टीमेटम खत्म: मेडिकल स्टाफ न मिलने पर GMSSS सलूणी में अनशन शुरू, बच्चों के भविष्य को लेकर उठी आवाज सुनील पहाड़ी, सलूणी, चंबा। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में लंबे समय से रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने के लिए सरकार को दिया गया 10 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और क्षेत्र के समाजसेवियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं समाज सेविका अंजू धीमान तथा एसएमसी अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ रहा है। अनशन में एसएमसी सदस्य दिनेश कुमार राणा, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार, रीतू सूर्यवंशी और अरविंद कुमार भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक स्कूल में मेडिकल स्टाफ की स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा होने के बावजूद सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई। उनका कहना है कि चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए और शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अनशन शुरू होने के साथ ही पूरे सलूणी क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों पर टिकी हैं कि वे इस आंदोलन को कितना समर्थन देते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़ ग्राउंड रिपोर्ट... #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️ सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर Pahadi News Suneel Pahadi SDM Salooni - Chamba News