राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंबा जिला कांग्रेस करेगी सेवा और जनजागरण कार्यक्रम
सभी ब्लॉकों में पौधारोपण, रक्तदान व फल वितरण के होंगे आयोजन: सुरजीत शर्मा भरमौरी
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चंबा, 18 जून
जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष Adv Surjeet Sharma Bharmouri ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन 19 जून को जिला भर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला चंबा के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, अनाथ आश्रमों तथा अस्पतालों में फल वितरण जैसे सेवा कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम चंबा में आयोजित होगा, जहां पौधारोपण के साथ सरोल स्थित कुष्ठ रोगी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सामाजिक न्याय और किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, युवाओं, छात्रों एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों पर चर्चा और परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट, फोटो एवं वीडियो सहित जिला कांग्रेस कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट आगे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तथा एआईसीसी वार रूम को प्रेषित की जाएगी।
#RahulGandhi #Congress #ChambaCongress #ChambaNews #HimachalPradesh #PlantationDrive #BloodDonation #SevaHiSangathan #RahulGandhiBirthday #DistrictCongress #Chamba #HimachalNews #SocialService #BharatJodoYatra #BreakingNews
Chamba, Chamba | Jun 18, 2026