Public App Logo
हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग। उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan - Dehradun News