देहरादून। उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी की ओर से संभाग स्तर पर बैठकों का दौर तेजी से जारी है।
भाजपा प्रदेश महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने आगामी चुनावी रणनीति की विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल संभाग की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा होगी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo