कानपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 8 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
फजलगंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने शातिर बाइक चोर छोटू बाघमार उर्फ अर्जुन उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक मिलने के बाद पूछताछ की गई, जिसके आधार पर रेलवे कॉलोनी स्थित बंद पड़े जर्जर प्राथमिक विद्यालय के खंडहर से 7 और दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
बरामद वाहनों में 7 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये वाहन फजलगंज और नजीराबाद थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मुकदमों से जुड़े हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी और चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Fazalganj #CrimeNews #BikeTheft PoliceAction