कानपुर देहात: नाई की दुकान पर दबंगई, युवक और नाई से मारपीट का वीडियो वायरल
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक ओवरब्रिज के पास नाई की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दबंगों ने दुकान पर पानी पी रहे युवक पर अचानक हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए नाई के साथ भी मारपीट की गई।
आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से दोनों की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
.
.
#KanpurDehat #Mangalpur #Jhinjhak #CrimeNews #UPNews KanpurNews