कानपुर: टेनरी में जहरीली गैस की चपेट में आया 22 साल का मनोज, मौत
जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित ईशान टेनरी में चमड़े का ड्रम खोलते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 22 वर्षीय कर्मचारी मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने टेनरी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
मनोज करीब दो महीने पहले ही टेनरी में काम पर लगा था। उसकी मौत से पत्नी काव्या और छह माह की बेटी दिव्या के सिर से सहारा छिन गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
#Kanpur #KanpurNews #Jajmau #Tannery #GroundZeroNews