₹2.20 करोड़ की धोखाधड़ी में 4 साल से फरार इनामी गिरफ्तार
कानपुर में ₹2 करोड़ 20 लाख 75 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित ₹10 हजार के इनामी आरोपी मो. इरफान को रेलबाजार पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर फर्म के GST नंबर के कथित दुरुपयोग से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।
27 फरवरी 2026 को आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 21 अगस्त को रेलबाजार पुलिस टीम ने लखनऊ के गुडम्बा स्थित अफसान अपार्टमेंट में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
#Kanpur #KanpurNews #CrimeNews #FraudCase #RailBazar Lucknow PoliceAction WantedAccused GroundZeroNews UPNews BreakingNews Crime