लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के तीसरे अनुष्ठान संध्या अर्घ्य की तैयारी चल रही है। अलग-अलग छठ घाटों को सजाया जा रहा है और सड़कों की सफाई की जा रही है। व्रती घरों में पकवान बना रहे हैं और पूजा के लिए डाला सजा रहे हैं।
प्रखंड में 33 से ज्यादा घाटों पर छठ पूजा होगी। इनमें 18 घाट खतरनाक हैं। पूजा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन कई घाटों को प्रशासन ने चिन्हित नहीं किया है। वहां स्थानीय लोग और समितियों द्वारा सफाई एवं अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया गया।
साथ ही, चिन्हित घाटों पर भी एसडीआरएफ टीम और पुलिस बल एवं स्वास्थ्य शिविर के अलावा सरकारी स्तर पर खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। नारेपुर झमटिया गंगा घाट समेत अलग-अलग घाटों पर स्थानीय लोगों और समितियों ने तैयारी की है।
बेगूसराय में सूर्यास्त 4:58 से 5:07 बजे के बीच होने की संभावना है। छठ पूजा की तैयारियों में स्थानीय सुमन कुमार, ऋषभ कुमार, विशाल कुमार, शुभम कुमार, पिंटू कुमार, पंकज कुमार, लोकेश कुमार, अनुज कुमार, राहुल कुमार, शुभम यादव और नीतीश कुमार समेत अन्य लोग जुटे हैं।