बक्सर: बक्सर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश
Buxar, Buxar | Jan 12, 2025 नगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसपी के नेतृत्व में अपराध गोष्ठी का आयोजन शनिवार को रात 7:00 बजे आयोजित किया गया. परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तथा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की थाना-वार समीक्षा की गई और ज्यादातर मामलों में बक्सर पुलिस के सभी थानों का परिणाम संतोषजनक रहा. कुछ थाना क्षेत्रों में जो कुछ कमियां पाई गईं, उन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया.