बक्सर: भू-अर्जन निदेशक ने बक्सर में भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jan 11, 2025 भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार की अध्यक्षता मे शनिवार को 3 बजे जिला अतिथि गृह मे भू-अर्जन परियोजनाओ के प्रगति की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम मे राष्ट्रीय उच्च पथ 319A, राष्ट्रीय उच्च पथ 120, 3 लेन गंगा ब्रिज, आरओबी चौसा-गहमर, आरओबी बक्सर-बरूणा, निमेज-सेमरा-गायघाट-गंगौली पथ योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं में प्रगति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया.