बक्सर: बक्सर रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर में 70 महिलाओं का हुआ सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीकाकरण
Buxar, Buxar | Jan 11, 2025 बक्सर रेल अस्पताल परिसर में शनिवार को 2:00 दिन में हेल्थ जांच कैंप लगाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी के साथ ही महिलाओं को टीकाकरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रेल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ.हरिओम पाठक की अगुवाई में हुआ. इसके लिए डॉ.पाठक की पहल पर दानापुर रेल मंडल से महिला चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंची थी.