बक्सर: बड़कागांव में अमर शहीद स्व. पवन राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का डीएम ने किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Jan 11, 2025 सदर प्रखंड के उमरपुर पंचायत के खेल मैदान बड़कागांव में अमर शहीद स्व. पवन राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को आयोजन किया गया. मैंच का उद्घाटन जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे सदर प्रमुख प्रतिनिधि रमेश राय, उमरपुर पंचायत के मुखिया धनंजय मिश्रा उर्फ चुरकी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.