Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
pcnews.com
बाढ़ ग्राउंड रिपोर्टिंग कटिहार.... #badh #biharnews
Purnia East, Purnia
| Sep 16, 2026
#badh
#biharnews
MORE NEWS
पूर्णिया में Eicher की 66वीं वर्षगांठ, किसानों को सौंपी गई ट्रैक्टर की चाबी.... #Eicher #EicherTractor #Eicher66Years #Purnea #Purnia #Bihar #PurneaNews #PurneaCentralNews #KaptanPara #AradhyaMotors #Tractor #Farmers #Kisan #Agriculture #FarmersNews
Purnia East, Purnia | Sep 16, 2026
प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी से तोड़ा रिश्ता, पुतले की निकाली अर्थी... #Purnia #Purnea #BiharNews #LoveMarriage #InterCasteMarriage #ViralNews #BiharNews #BreakingNews #ViralVideo #NewsUpdate
Purnia East, Purnia | Sep 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1381, दिनांक 15/9/2026, ================== माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा में दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ:- पी. एम. पोषण योजना के तहत वृक्षारोपण एवं तिथि भोजन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन:- मंगलवार को मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा में 'पी. एम. पोषण योजना' के अंतर्गत वृक्षारोपण सह 'तिथि भोजन' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि, माननीय मंत्री (भवन निर्माण विभाग) श्रीमती लेशी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री महोदया ने विद्यालय परिवार और प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पी. एम. पोषण योजना के दूरगामी महत्व और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में इसके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों, शिक्षा प्रेमियों और समाजसेवियों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा विद्यालय के निरंतर शैक्षणिक प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के समापन सत्र में माननीय मंत्री महोदया द्वारा विभिन्न गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1377, दिनांक:-15 सितम्बर 2026, ================== जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न नगर सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण:- जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सितंबर माह के तृतीय मंगलवार को जिला अंतर्गत कुल 24 पंचायतों एवं 11 नगरीय क्षेत्रों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा नगर निगम, पूर्णिया अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में वार्ड संख्या 20, 21, 22, 23 एवं 25 के लिए आयोजित नगर सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी लिया गया । संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति: 1382, दिनांक:15 सितंबर 2026, ================== जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न:- समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आगामी 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल संचालन हेतु एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह अभियान जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान को सुचारू एवं प्रभावकारी बनाने के लिए तिथिवार कार्य योजना (Date-wise Action Plan) तैयार करने का निर्देश दिया। अभियान की मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम:-- आशीर्वाद का दीया:---दिनांक 17 सितंबर 2026 को संध्या में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम निर्धारित है। सामूहिक दीप प्रज्वलन:-- पूर्णिया के प्रमुख और प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएँगे। इसके अतिरिक्त अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों के महत्वपूर्ण स्थानों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, सामुदायिक भवनों और प्रमुख टोला क्षेत्रों में भी दीप प्रज्वलन होगा। सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता: जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अभियान अवधि के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। सेवा स्मरण (नुक्कड़ नाटक): पिछले 25 वर्षों के सेवाकाल, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरल, भावनात्मक और संगीतमय प्रस्तुति के रूप में सभी स्कूलों में प्रदर्शित होगा। बैठक में उपस्थिति: इस समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, नगर आयुक्त (नगर निगम पूर्णिया), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), निदेशक (DRDA), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) महाप्रबंधक उद्योग केंद्र पूर्णिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीएम (स्वास्थ्य), जीविका डीपीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से मौजूद थे। वहीं, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1376, दिनांक:-15/9/2026, ================== माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा मंगलवार को डीबीटी के माध्यम से बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में सात-सात हजार रुपए यानी कुल 579.23 करोड रुपए भेजा गया है। इस दौरान पूर्णिया के 23865 बाढ़ पीड़ितों के खाते में भी 16 करोड 70 लाख 55 हजार रुपए भेजा गया है। उक्त कार्यक्रम का पूर्णिया समाहरणालय स्थित एनआईसी में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे जा रहे डीबीटी के माध्यम से राशि का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० तथा अपर समाहर्ता आपदा श्री सुजय सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन श्री प्रणव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे। मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों रु-ब-रु होते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जानकारी दी गई कि रुपौली प्रखंड के 11 पंचायतों में बाढ़ आई थी। इन बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत पैकेट का वितरण किया गया था।बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित परिवारों के लिए सात जगहों पर सामुदायिक किचन का संचालन किया गया था। इसके अलावा प्रभावित पशुपालकों के बीच 280 क्विंटल पशु चारा भी बांटा गया। अब पानी घट गया है। लोगों के घरों की अब साफ- सफाई और सड़कों को मोटरेबल बनाना प्राथमिकता है। प्रभावित दो सड़कों का मरम्मत भी कर दिया गया है। मेडिकल टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही साफ सफाई और बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सड़कों का मरम्मत का काम किया जाएगा । -------------------------- Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1380, दिनांक 15/9/2026, ================== जिला प्रशासन और यूनिसेफ इंडिया के बीच उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना तथा विभागों के बीच आपसी समन्वय को और बेहतर बनाना रहा। बैठक में यूनिसेफ इंडिया और बिहार की ओर से सुश्री मोनिका ओलेड्ज़का नीलसन (चीफ फील्ड ऑफिस, यूनिसेफ बिहार), श्रीमती क्रिस्टीना (SPSP Chief, UNICEF India), डॉ. अंतर्यामी (Nutrition Specialist), डॉ. शिवानी (Nutrition Officer) एवं श्री अभय कुमार (Social Policy Specialist) ने भाग लिया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) तथा निदेशक (DRDA) सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:--- कार्यों की सराहना:- जिला पदाधिकारी ने जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूनिसेफ की तकनीकी टीम और सलाहकारों द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग एवं प्रयासों की सराहना की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि यूनिसेफ के सहयोग से जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है। विभागों में बेहतर अभिसरण (Convergence): बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और ICDS (बाल विकास) विभाग के बीच तकनीकी एवं कार्यस्तरीय समन्वय को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच:- जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों और समुदायों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन, यूनिसेफ के साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास और पोषण स्तर में सुधार के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा। मौके पर सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा (भा०प्र०से०) तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1376, दिनांक:-15/9/2026, ================== माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा मंगलवार को डीबीटी के माध्यम से बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में सात-सात हजार रुपए यानी कुल 579.23 करोड रुपए भेजा गया है। इस दौरान पूर्णिया के 23865 बाढ़ पीड़ितों के खाते में भी 16 करोड 70 लाख 55 हजार रुपए भेजा गया है। उक्त कार्यक्रम का पूर्णिया समाहरणालय स्थित एनआईसी में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे जा रहे डीबीटी के माध्यम से राशि का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० तथा अपर समाहर्ता आपदा श्री सुजय सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन श्री प्रणव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे। मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों रु-ब-रु होते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जानकारी दी गई कि रुपौली प्
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026