समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1381,
दिनांक 15/9/2026,
==================
माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा में दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ:-
पी. एम. पोषण योजना के तहत वृक्षारोपण एवं तिथि भोजन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन:-
मंगलवार को मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा में 'पी. एम. पोषण योजना' के अंतर्गत वृक्षारोपण सह 'तिथि भोजन' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि, माननीय मंत्री (भवन निर्माण विभाग) श्रीमती लेशी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री महोदया ने विद्यालय परिवार और प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पी. एम. पोषण योजना के दूरगामी महत्व और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में इसके योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों, शिक्षा प्रेमियों और समाजसेवियों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा विद्यालय के निरंतर शैक्षणिक प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के समापन सत्र में माननीय मंत्री महोदया द्वारा विभिन्न गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026