समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1377,
दिनांक:-15 सितम्बर 2026,
==================
जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न नगर सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण:-
जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सितंबर माह के तृतीय मंगलवार को जिला अंतर्गत कुल 24 पंचायतों एवं 11 नगरीय क्षेत्रों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.)
द्वारा नगर निगम, पूर्णिया अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में वार्ड संख्या 20, 21, 22, 23 एवं 25 के लिए आयोजित नगर सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी लिया गया ।
संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026