समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1380,
दिनांक 15/9/2026,
==================
जिला प्रशासन और यूनिसेफ इंडिया के बीच उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना तथा विभागों के बीच आपसी समन्वय को और बेहतर बनाना रहा।
बैठक में यूनिसेफ इंडिया और बिहार की ओर से सुश्री मोनिका ओलेड्ज़का नीलसन (चीफ फील्ड ऑफिस, यूनिसेफ बिहार), श्रीमती क्रिस्टीना (SPSP Chief, UNICEF India), डॉ. अंतर्यामी (Nutrition Specialist), डॉ. शिवानी (Nutrition Officer) एवं श्री अभय कुमार (Social Policy Specialist) ने भाग लिया।
वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) तथा निदेशक (DRDA) सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:---
कार्यों की सराहना:- जिला पदाधिकारी ने जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूनिसेफ की तकनीकी टीम और सलाहकारों द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग एवं प्रयासों की सराहना की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि यूनिसेफ के सहयोग से जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।
विभागों में बेहतर अभिसरण (Convergence): बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और ICDS (बाल विकास) विभाग के बीच तकनीकी एवं कार्यस्तरीय समन्वय को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच:- जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों और समुदायों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन, यूनिसेफ के साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास और पोषण स्तर में सुधार के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा।
मौके पर सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा (भा०प्र०से०) तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 15, 2026