बेखौफ चोरों ने बीती रात तीन दुकान में घुस के नगदी व अन्य सामान किया साफ, दुकानदारों में हड़कंप
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा के दरियापुर पावर हाउस पर एक रेता सीमेंट की दुकान , फर्नीचर की दुकान, आटा चक्की की दुकान पर बेखौफ चोरों ने चोरी की सुबह व्यापारियों की जानकारी होने पर हड़कंप
जानकारी के अनुसार दरियापुर पावर हाउस पर स्थित इरशाद सीमेंट एजेंसी पर देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रस्ते से अंदर आ कर गल्ले में रखा 15 से 20 हजार रुपए नगद और सीसीटीवी कैमरा का DBR बैंक के अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए
वही बगल हाफिज जी फर्नीचर दुकान पर सेंध लगा अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार नगद, रांदा मशीन, कटर मशीन अन्य सामान समेत कर। फरार हो गये वही बगल सद्दाम अंसारी आटा चक्की मशीन के सामने शटर तोड़ घुसे लेकिन कुछ मिला नहीं वही पीछे एक मकान में भी चोर घुसे जो अधिवक्ता मो जीशान का है लेकिन कुछ ले जा नहीं सके। सूचना पर डायल 112 व कस्बा चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव पहुंचे मामले की जाँच पड़ताल कर रहे।