रानीगंज में प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, हॉस्पिटल संचालक ताला बंद करके फरार
लोगो की मानें तो यह प्राइवेट हॉस्पिटल बिना डॉक्टर के और अप्रशिक्षित लोग संचालित कर रहे थे।
रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर महोथरी के दुर्गागंज गांव के रहने वाले आकाश जायसवाल की पत्नी खुशबू जायसवाल को रविवार सुबह डिलीवरी के लिए रानीगंज के बीठलपुर के पार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान खुशबू ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के करीब एक-दो घंटे बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।
"परीजनों का आरोप है कि खुशबू की ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने दो यूनिट खून की जरूरत बताई थी। कुछ देर बाद हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
"महिला की मौत के बाद रानीगंज के हॉस्पिटल में ताला लगा मिला। परिजनों का कहना है कि अस्पताल से जुड़े लोग मौके से चले गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई
"रानीगंज क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"