कुंडा विधानसभा क्षेत्र के मल्ला का पुरवा, हथिगवां गांव में आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री राजा भइया जी ने कुश्ती प्रेमियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और अपने उद्बोधन में श्री राजा भइया जी ने कहा कि “ कुश्ती केवल एक प्राचीन खेल नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ”
उन्होंने कहा कि आज कुश्ती देखने वालों की रुचि तो बनी हुई है, लेकिन अखाड़े में उतरने का जज्बा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री राजा भइया जी ने प्रतियोगिता में विजयी पहलवानों को पुरस्कार राशि प्रदान करके सम्मानित किया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति को हृदय से धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।
#HathigavanDangal2026 #RajaBhaiya #KushtiParampara #Hathigawan #Kunda