गांगड़तलाई: भवानपुरा के वार्ड 1 में रमिला देवी को निर्विरोध वार्ड पंच बनाने पर सहमति, प्रशासक हवजी भाई की मौजूदगी में हुई बैठक
ग्राम पंचायत भवानपुरा के वार्ड नंबर 1 में पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। प्रशासक हवजी भाई मालवीया की मौजूदगी में पूर्व वार्ड पंचों और ग्रामीणों ने वार्ड प्रतिनिधि के चयन पर चर्चा की।