राहतगढ़: सुरखी मंडल में बूथ कमेटियों के गठन पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की बैठक
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर स्थित निवास पर सुरखी मंडल के बूथ कमेटियों के गठन को लेकर रविवार दोपहर 2:00 बजे बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा बूथ कमेटी के गठन में हम सभी को यह सतर्कता सजगता रखनी है कि बूथ समिति में सभी वर्ग के व्यक्तियों सहित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजातिके महिला पुरुष शामिल हो।