राहतगढ़: चंद्रापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई, घायल युवकों को डायल 100 ने अस्पताल पहुंचाया
राहतगढ़ थाना अंतर्गत चंद्रापुर गांव के पास शनिवार दोपहर 2 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार विनय और राजेश अहिरवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और डायल हंड्रेड द्वारा दोनों घायलों को राहतगढ़ सिविल अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों का उपचार किया गया।