मनोहरथाना: कोलूखेडी मालियान के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत
बीनागंज रोड के कोलू खेड़ी मालियान निवासी घिसी बाई पत्नी राम प्रसाद माली खेत से चारा काट कर घर जा रही थी । रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसे मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोपा।