एक बार फिर सुर्खियों में आया कदौरा का चर्चित मामला, एनबीडब्ल्यू के बाद भी आरोपी फरार — पीड़िता ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
जालौन जनपद के थाना कदौरा क्षेत्र का चर्चित मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जहां मु0अ0सं0-91/2025 व एनसीआर 118/2025 के आरोपी रहीस अहमद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने और गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं होने से पूरे क्षेत्र में सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़िता अर्चना पुत्री स्व. दयाराम, निवासी इस्लामाबाद, कदौरा ने पुलिस अधीक्षक जालौन को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और लगातार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि पहले तुम्हें झूठे मुकदमों में जेल भिजवाऊंगा, फिर खुद देखूंगा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि माननीय न्यायालय सीजेएम उरई से NBW जारी होने के बावजूद भी थाना कदौरा पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़िता ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि आरोपी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह कानून से बचता फिर रहा है।
पीड़िता के अनुसार, यह मामला सिर्फ एक मुकदमे तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपी के खिलाफ दो-दो मामलों में आरोप पत्र दाखिल हो चुके हैं, इसके बावजूद भी गिरफ्तारी न होना न्याय व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते पीड़िता और उसका परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि
क्या कदौरा पुलिस कानून को लागू करने में विफल हो रही है?
या फिर आरोपी को किसी प्रभावशाली संरक्षण का लाभ मिल रहा है?
पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपी रहीस अहमद की होगी।
अब देखना यह होगा कि जालौन पुलिस इस हाई-प्रोफाइल होते जा रहे मामले में क्या कार्रवाई करती है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
#SPJalaun #DMJalaun #IGJhansiRange #ADGZoneKanpur #UPPolice #JalaunPolice #KalpiPolice #KadauraPolice #CJM_Orai #HomeDepartmentUP #CMOfficeUP #DGPUP #UPGovt #LawAndOrder #BreakingNews #JusticeForVictim #NBW #CrimeNews #UPNews #PoliceAccountability
Kalpi, Jalaun | Jun 5, 2026