एट बाजार से ओवरलोड ट्रकों के गुजरने पर रोक की मांग तेज, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा पत्र
जालौन जनपद के एट क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनय पाल ने जिलाधिकारी जालौन को पत्र देकर नगर पंचायत एट के मुख्य बाजार से गुजर रहे ओवरलोड ट्रकों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि मुख्य बाजार से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं, लेकिन बालू से भरे ओवरलोड ट्रक लगातार इसी मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे जाम की गंभीर स्थिति बन रही है।
इससे न सिर्फ सड़कें खराब हो रही हैं बल्कि छोटे वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। हाल ही में एक बाइक और ट्रक की टक्कर का मामला भी सामने आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों में लगातार बढ़ती समस्या को लेकर आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है और क्या बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाती है।
आपकी इस मांग पर क्या राय है?
#JalaunNews #EtNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradeshNews #JalaunUpdate #EtBazar #TrafficProblem #OverloadTruck #IllegalMining #RoadSafety #AccidentAlert #PublicIssue #DistrictMagistrate #DMJalaun #SPJalaun #PoliceAdministration #UPPolice #TrafficPolice #DevelopmentNews #LocalNews #VillageNews #HindiNews #ViralNews #TrendingNow #NewsAlert #BreakingAlert #BigNews #ActionNeeded #PublicDemand
Kalpi, Jalaun | Jun 5, 2026