अकलतरा: तरौद चौक के पास शराब पीता व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
अकलतरा पुलिस ने तरौद चौक के पास शराब का सेवन करने वाले निखिल सिंह अनंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी निखिल सिंह अनंत के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से 9 नवंबर की रात को सूचना मिली कि तरौद गांव के चौक के पास एक व्यक्ति शराब पी रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से शराब पीते निखिल सिंह अनंत को गिरफ्तार किया।