अकलतरा: अकलतरा एसडीएम ऑफिस के सामने 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी निलंबित सरपंच ने अफसरों के आश्वासन पर अनशन किया खत्म
दरअसल, हेड़सपुर गांव की सरपंच शांति बाई को 23 जनवरी 2023 को निर्माण कार्य नहीं कराने के आरोप में अकलतरा एसडीएम द्वारा निलम्बित किया गया था। इसके बाद शांति बाई ने कलेक्टर और कमिश्नर से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इस तरह 4 नवंबर से निलम्बित सरपंच शांति बाई चौहान, आमरण अनशन पर बैठ गई थी।