अकलतरा: बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में बालक-बालिका वर्ग में सेक्टर स्तरीय खो-खो स्पर्धा आयोजित हुई
अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में आज शुक्रवार की सुबह बालक-बालिका वर्ग में सेक्टर स्तरीय खो-खो स्पर्धा हुई, जहां दोनों वर्ग से 6-6 कॉलेज की टीमें शामिल हुई। इसमें दोनों वर्गों में मालखरौदा कॉलेज की टीम को जीत मिली। सेक्टर स्तरीय खेल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में गजब उत्साह दिखा।