अकलतरा: लटिया रोड की खदान में बेकाबू होकर एम्बुलेंस गिरी, ड्राइवर समेत 2 लोग तैरकर बचाई अपनी जान
अकलतरा के लटिया रोड की खदान में बेकाबू होकर एम्बुलेंस गिर गई. एम्बुलेंस में ड्राइवर समेत 2 लोग सवार थे, जिन्होंने तैरकर अपनी जान बचाई। राहत की बात रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई और एम्बुलेंस में मरीज भी सवार नहीं था। घटना की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस ने पहुंचकर क्रेन से एम्बुलेंस को बाहर निकलवाया।