पटना में सरकारी वर्दी की आड़ में कथित वसूली का खेल? डीटीओ कार्यालय से जुड़े एक परिवहन दरोगा की कार्यशैली ने परिवहन विभाग की चेकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
मामला एनएच-83 पर पुनपुन के आसपास का बताया जा रहा है, जहां एक वर्दीधारी दरोगा कथित तौर पर निजी लोगों के साथ वाहनों की जांच करते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि आरोपों के मुताबिक, न तो वर्दी पर नेम प्लेट दिखाई दे रही है और न ही साथ मौजूद निजी लोगों की पहचान स्पष्ट है।
इसी दौरान सड़क पर अचानक इनोवा गाड़ी रुकवाने की कोशिश हुई और पीछे से आ रही गाड़ी बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। गाड़ी में प्रेस से जुड़े कुछ लोग भी सवार थे।
घटना के बाद यात्रियों और चालक ने चेकिंग के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।