Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
DPRORohtas
आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को जिला खेल पदाधिकारी रोहतास सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
Patna, Bihar
| Nov 10, 2026
MORE NEWS
रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #iprd #rohtasdistrict #bihargovernment #publicservice #youth
Patna, Bihar | Nov 10, 2026
आज दिनांक 10.11.2026 को राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना स्थित संवाद कक्ष में रोहतास जिले के दो आवेदकों को अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दोनों आवेदकों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। आवेदक डॉ. चंदन कुमार द्वारा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने, ट्रांसफार्मर के स्विच में खराबी तथा पुराने एवं जर्जर विद्युत तारों के कारण उत्पन्न समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। आवेदक ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने तथा जर्जर तारों को बदलने एवं केबल कनेक्शन चालू कराने की आवश्यकता से अवगत कराया। इस मामले में संबंधित विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने का विषय प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री गौरी शंकर तिवारी द्वारा मौजा-महरकला, खाता संख्या-92, खेसरा संख्या-364, रकबा-09 डिसमिल भूमि से संबंधित पारिवारिक बंटवारे एवं दखल-कब्जा का मामला प्रस्तुत किया गया। आवेदक के अनुसार, उक्त भूमि संयुक्त जमाबंदी में दर्ज है तथा पारिवारिक बंटवारे के आधार पर अपने हिस्से की भूमि पर दखल-कब्जा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। पंचायत के माध्यम से बंटवारानामा तैयार किए जाने के बावजूद परिवार के एक सदस्य की असहमति के कारण विवाद का समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में भूमि संबंधी अभिलेखों एवं प्रचलित राजस्व कानूनों के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाहरणालय, रोहतास से जिला पदाधिकारी रोहतास, अपर समाहर्ता (राजस्व), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं जिला अनुश्रवण कोषांग, सहयोग पोर्टल से श्री हिमांशु शेखर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिला प्रशासन द्वारा सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन-शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम लोगों को अपनी समस्याएँ सीधे माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करता है। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। #IPRD #BiharGovernment #SahyogPortal #SahyogShivir #CMSamrat #samratchaudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 10, 2026
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अक्टूबर, 2026 माह की पेंशन राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा दिनांक 10.11.2026 को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से किया गया। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि के अंतरण का निर्देश निर्धारित है। इसी के आलोक में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त सुश्री आकांक्षा आनंद, संबंधित पदाधिकारी एवं 100 लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। जिले में छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 3,23,867 लाभार्थियों के लिए 35 करोड़ 62 लाख 53 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पेंशन राशि में वृद्धि से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा तथा उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनधारियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। लाभार्थियों ने पेंशन राशि में वृद्धि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। #SamajikSurakshaPension #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary #SocialWelfareDepartment
Patna, Bihar | Nov 10, 2026
दउरा-सूप से सजा छठ का बाजार #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #ChhathPuja #ChhathVibes #DauraSoop ChhathPreparatio
Patna Rural, Patna | Nov 10, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने सरायरंजन, मोरवा एवं ताजपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही छठ महापर्व से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। #ChhathMahaparv #ChhathPuja2026 #Samastipur #DistrictAdministration #RakeshKumar #ChhathGhatInspection
Patna, Bihar | Nov 10, 2026
आज दिनांक- 10.11.2026 को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत जिला समस्तीपुर, प्रखंड- उजियारपुर के पंचायत भगवानपुर देसुआ, मौजा-भगवानपुर देसुआ, राजस्व थाना - 230 , खेसरा - 2365 में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री अशोक कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, प्रयोगकर्ता श्री सुधांशु शेखर, डाटा एंट्री आपरेटर (सांख्यिकी) श्री सुमन सौरभ, किसान श्री कौशल प्रसाद सिंह उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10x5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं हरा दाना का वजन- 18.310 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 36.62 क्विटल लगभग कि॰ ग्रा॰ प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया । #DistrictAdministration #samastipur #highlightsシ゚ #CMSamrat #samratchoudhary #bihar CMO Bihar District Administration, Samastipur Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 10, 2026
मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समस्तीपुर जिले के 4,61,799 पेंशनधारियों के खाते में ₹50.79 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित.... समस्तीपुर, दिनांक 10 नवंबर 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के लाखों लाभुकों को ₹1,100 प्रतिमाह की बढ़ी हुई दर से माह अक्टूबर, 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर जिले के कुल 4,61,799 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल ₹50,79,78,900 (पचास करोड़ उनासी लाख अठहत्तर हजार नौ सौ रुपये) की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित पेंशनधारियों का विवरण निम्नवत है— प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना – 86,626 लाभुक। प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना – 27,633 लाभुक। प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना – 3,324 लाभुक। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – 2,30,627 लाभुक। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 42,355 लाभुक। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना – 71,234 लाभुक। इस अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनधारियों/लाभुकों के खाते में पेंशन राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा सभी पेंशनधारियों से अपील की गई कि वे अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) एवं आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि उन्हें नियमित रूप से पेंशन की राशि प्राप्त होती रहे और भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पेंशनधारी उपस्थित रहे। #Samastipur #SamastipurAdministration #SocialSecurityPension #BiharGovernment #DBT #Jansamvad #GoodGovernance #CMSamrat #Samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 10, 2026
रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सासाराम में मिनी मैराथन दौड़ एवं प्रभात फेरी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा मिनी मैराथन दौड़ एवं प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, ऊर्जा और सामूहिक सहभागिता का परिचय देते हुए स्थापना दिवस के आयोजन को यादगार बनाया। मिनी मैराथन एवं प्रभात फेरी के माध्यम से जिले के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा सामाजिक एकता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने रोहतास जिले के 54वें स्थापना दिवस पर समस्त जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोहतास जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। जिले की समृद्ध विरासत और गौरवशाली परंपराएं हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जिले की उपलब्धियों, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर विचार करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिलावासियों से जिले के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सौहार्द, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। साथ ही युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए जिले एवं राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुश्री आकांक्षा आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम श्रीमती प्रिया रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता सासाराम, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #IPRD #FoundationDay #RohtasAdministration #BiharGovernment #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 10, 2026