बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अक्टूबर, 2026 माह की पेंशन राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा दिनांक 10.11.2026 को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से किया गया।
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि के अंतरण का निर्देश निर्धारित है। इसी के आलोक में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त सुश्री आकांक्षा आनंद, संबंधित पदाधिकारी एवं 100 लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। जिले में छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 3,23,867 लाभार्थियों के लिए 35 करोड़ 62 लाख 53 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की गई।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पेंशन राशि में वृद्धि से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा तथा उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनधारियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। लाभार्थियों ने पेंशन राशि में वृद्धि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
#SamajikSurakshaPension
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
#SocialWelfareDepartment
Patna, Bihar | Nov 10, 2026