गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल हुआ बरामद
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ जॉनी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे तुलसी निकेतन छात्रावास के पास से मैनुअल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।