गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस टीम ने जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्द बोलने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कविनगर पुलिस टीम ने जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्द बोलने वाले नीरज चौधरी और रोहित चौधरी नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को लोकल इनपुट, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे थाना कविनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।