गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने छिनैती व चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 मोबाइल बरामद
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने छिनैती व चोरी की घटना कारित करने वाले 19 वर्षीय आदित्य उर्फ आदी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मैनुअल इनपुट के आधार जल प्लांट रोड रिछपाल गढी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से छिनैती के 2 मोबाइल फोन व चोरी का 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।