गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब और 1 वाहन बरामद
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वाहन चेकिंग के दौरान 24 वर्षीय आशू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को राजचोपला मोदीनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का व शराब तस्करी में प्रयुक्त 1 गाड़ी बरामद हुई है।