गाज़ियाबाद: थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में IAMR कॉलेज के बाहर दबंगों ने छात्र से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापू धाम क्षेत्र में स्थित IAMR कॉलेज के बाहर शुक्रवार को कुछ दबंगों ने एक छात्र के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट से जुड़ा वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो को लोग शेयर करते हुए गाजियाबाद पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।