गाज़ियाबाद: मसूरी थाना पुलिस टीम ने मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 544 ग्राम अवैध गांजा बरामद
मसूरी थाना पुलिस टीम ने मादक पदार्थ के साथ शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे चेकिंग के दौरान ग्राम कल्लूगढी फाटक से नाहल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से चौकी क्षेत्र जेल से अब्दुल नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 544 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।