उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए पुलिस प्रशासन ने चालकों से अपील की है कि वे 'स्टीयरिंग संभालें, अहंकार नहीं'।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, पहाड़ों के संकरे और संवेदनशील रास्तों पर सफर के दौरान सब्र खोना और गुस्से में ड्राइविंग करना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस ने इस बात पर जोर दिया है कि सड़क पर अपनी ताकत या जिद साबित करने से कहीं अधिक जरूरी सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य और घर पहुंचना है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo