नाले में जुते गीले ना हों...इसलिए 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर चढ़ गया पटवारी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पटवारी नदी पार करने के लिए बुजुर्ग की पीठ पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है।
मामला सीधी जिले की माटा पंचायत का है। वायरल वीडियो में पटवारी एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर बैठकर नदी पार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अमला माटा पंचायत पहुंचा। ADM और नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से बातचीत कर पटवारी के कामकाज और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद जिला प्रशासन ने संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया।
#MadhyaPradesh #Sidhi #Patwari #ViralVideo #News #Trending #MPNews #pahadsamachar #viralpost #viralvideoシ
Dehradun, Dehradun | Sep 11, 2026