तेंदूखेड़ा: सिंगौरगढ़ किले जाने वाले मार्ग से हटाया गेट
तेंदूखेड़ा। जबेरा तहसील अंतर्गत संग्रामपुर से सिंगौरगढ़ किले जाने वाले मार्ग पर लगाया गया गेट शनिवार शाम हटवा दिया गया। मार्ग बंद होने की शिकायत आदिवासी समुदाय के लोगों ने शासन-प्रशासन और राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी से की थी।शिकायत पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और संबंधित पक्ष से चर्चा कर आदिवासी ग्रामीणों की मौजूदगी मे