लखीसराय: सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन
शनिवार अपराह्न 1:10 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 25 अप्रैल को जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में रॉल -कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थानायक्षों ने पुलिस पदाधिकारी के कार्यों में लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की.