Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

च. दादरी बिग ब्रेकिंग: दिन दहाड़े सिटी पुलिस थाना के सामने अंधाधुंध फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक को लगी गोलियां । #चरखी_दादरी #हरियाणा #Charkhi_Dadri #viralvideo

Bhiwani, Bhiwani | Aug 6, 2026

MORE NEWS

एसटीएफ एसपी विक्रांत भूषण की टीम का बड़ा एक्शन : चरखी दादरी फायरिंग कांड का मुख्य साजिशकर्ता एनकाउंटर में गिरफ्तार

बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, सात घायलों में छह का आपराधिक रिकॉर्ड।
चरखी दादरी के चर्चित फायरिंग कांड में हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एसपी विक्रांत भूषण की टीम और चरखी दादरी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई। इस कार्रवाई में फायरिंग कांड की साजिश में शामिल प्रीत निवासी साहुवास और युदबिन्दर निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ एसपी विक्रांत भूषण की टीम का बड़ा एक्शन : चरखी दादरी फायरिंग कांड का मुख्य साजिशकर्ता एनकाउंटर में गिरफ्तार बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, सात घायलों में छह का आपराधिक रिकॉर्ड। चरखी दादरी के चर्चित फायरिंग कांड में हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एसपी विक्रांत भूषण की टीम और चरखी दादरी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई। इस कार्रवाई में फायरिंग कांड की साजिश में शामिल प्रीत निवासी साहुवास और युदबिन्दर निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 7, 2026

भिवानी में चमके स्केटिंग के बाल सितारे
विजेता स्केटरस को एडीसी ने किया सम्मानित, भिवानी में स्केटिंग ट्रैक के लिए दिया आश्वासन
भिवानी जिला में खेल प्रतिभाओं की नहीं है कमी, बस प्रोत्साहन की है आवश्यकता : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा
भिवानी, 07 अगस्त : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग भिवानी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए स्थानीय शकुंतला गार्डन में समारोह का आयोजन किया गया। जिला रोलर स्केटिंग संघ भिवानी तथा महात्मा बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने शिरकत की। समारोह में एडीसी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल खिलाडिय़ों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन होने पर बधाई दी।
      समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि भिवानी की माटी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। स्केटिंग जैसे आधुनिक, तीव्र और चुनौतीपूर्ण खेल में हमारे छोटे-छोटे बच्चों का यह शानदार प्रदर्शन बेहद सराहनीय है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना बच्चों की कड़ी मेहनत और उनके प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी भिवानी का नाम रोशन करेंगे। समारोह के दौरान जब संघ ने शहर में स्केटिंग खेल के लिए उचित स्थान व ट्रैक उपलब्ध करवाने का विषय उठाया, तो एडीसी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि खिलाड़ी एवं संघ अपनी मांगों का एक औपचारिक मांगपत्र सौंपें। प्रशासन भीम स्टेडियम में या शहर के किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्केटिंग के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, ताकि बच्चों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा मिल सके।
      कार्यक्रम के दौरान दक्षिण हरियाणा रोलर स्केटिंग संघ के मुख्य तकनीकी निदेशक एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक अशोक जीत सिंह तंवर ने बताया कि जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अद्भुत खेल भावना और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। अंडर-11 बालिका वर्ग के क्वाड इवेंट में कुमकुम सैनी ने प्रथम, आन्या राहड़ ने द्वितीय तथा निधानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-11 बालक वर्ग के इन-लाइन इवेंट में हरमीत सचदेवा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्वाड इवेंट में अरिजीत प्रथम रहे। इसी आयु वर्ग के इन-लाइन बालिका इवेंट में रूपल धीर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।  तंवर ने कहा कि एडीसी महोदय द्वारा खिलाडिय़ों को सम्मानित करने और स्केटिंग ट्रैक के लिए दिए गए आश्वासन से पूरे खेल जगत और अभिभावकों में भारी उत्साह है। समारोह का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ हुआ। स्थानीय खेल प्रेमियों, अभिभावकों और आयोजकों ने एडीसी दीपक बाबूलाल करवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का यह सहयोग भिवानी में स्केटिंग खेल को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इस अवसर पर डा. चंचली धीर, डा. दीपा कुमारी सिन्हा, रेणू शर्मा, पूजा, अन्नु कुमारी, वानु साहनी, डा. संतोष कुमार, रिंपू दमन, ठाकुर विक्रम सिंह, प्रवीण सिंह, सचिन राहड़ सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

भिवानी में चमके स्केटिंग के बाल सितारे विजेता स्केटरस को एडीसी ने किया सम्मानित, भिवानी में स्केटिंग ट्रैक के लिए दिया आश्वासन भिवानी जिला में खेल प्रतिभाओं की नहीं है कमी, बस प्रोत्साहन की है आवश्यकता : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा भिवानी, 07 अगस्त : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग भिवानी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए स्थानीय शकुंतला गार्डन में समारोह का आयोजन किया गया। जिला रोलर स्केटिंग संघ भिवानी तथा महात्मा बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने शिरकत की। समारोह में एडीसी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल खिलाडिय़ों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन होने पर बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि भिवानी की माटी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। स्केटिंग जैसे आधुनिक, तीव्र और चुनौतीपूर्ण खेल में हमारे छोटे-छोटे बच्चों का यह शानदार प्रदर्शन बेहद सराहनीय है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना बच्चों की कड़ी मेहनत और उनके प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी भिवानी का नाम रोशन करेंगे। समारोह के दौरान जब संघ ने शहर में स्केटिंग खेल के लिए उचित स्थान व ट्रैक उपलब्ध करवाने का विषय उठाया, तो एडीसी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि खिलाड़ी एवं संघ अपनी मांगों का एक औपचारिक मांगपत्र सौंपें। प्रशासन भीम स्टेडियम में या शहर के किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्केटिंग के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, ताकि बच्चों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण हरियाणा रोलर स्केटिंग संघ के मुख्य तकनीकी निदेशक एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक अशोक जीत सिंह तंवर ने बताया कि जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अद्भुत खेल भावना और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। अंडर-11 बालिका वर्ग के क्वाड इवेंट में कुमकुम सैनी ने प्रथम, आन्या राहड़ ने द्वितीय तथा निधानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-11 बालक वर्ग के इन-लाइन इवेंट में हरमीत सचदेवा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्वाड इवेंट में अरिजीत प्रथम रहे। इसी आयु वर्ग के इन-लाइन बालिका इवेंट में रूपल धीर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। तंवर ने कहा कि एडीसी महोदय द्वारा खिलाडिय़ों को सम्मानित करने और स्केटिंग ट्रैक के लिए दिए गए आश्वासन से पूरे खेल जगत और अभिभावकों में भारी उत्साह है। समारोह का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ हुआ। स्थानीय खेल प्रेमियों, अभिभावकों और आयोजकों ने एडीसी दीपक बाबूलाल करवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का यह सहयोग भिवानी में स्केटिंग खेल को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इस अवसर पर डा. चंचली धीर, डा. दीपा कुमारी सिन्हा, रेणू शर्मा, पूजा, अन्नु कुमारी, वानु साहनी, डा. संतोष कुमार, रिंपू दमन, ठाकुर विक्रम सिंह, प्रवीण सिंह, सचिन राहड़ सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 7, 2026

अवैध कॉलोनी पर प्रशासन के बुलडोजर ने 24 डीपीसी और 7 निर्माण किए ध्वस्त
भिवानी, 07 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहरी क्षेत्र भिवानी में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनुराग सांगवान तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के सहयोग से भिवानी-लोहारू बाईपास पर त्रिवेणी रोड़ स्थित एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार जयदीप ने बताया कि अवैध निर्माण अभियान की कार्रवाई के दौरान लगभग 2.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 24 डीपीसी, पांच चारदीवारी तथा दो निर्माणों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बिना विभागीय अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों एवं निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों एवं विभागीय स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। साथ ही शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्रों तथा अधिसूचित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति लेना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अवैध कॉलोनी पर प्रशासन के बुलडोजर ने 24 डीपीसी और 7 निर्माण किए ध्वस्त भिवानी, 07 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहरी क्षेत्र भिवानी में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनुराग सांगवान तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के सहयोग से भिवानी-लोहारू बाईपास पर त्रिवेणी रोड़ स्थित एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार जयदीप ने बताया कि अवैध निर्माण अभियान की कार्रवाई के दौरान लगभग 2.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 24 डीपीसी, पांच चारदीवारी तथा दो निर्माणों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि बिना विभागीय अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों एवं निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों एवं विभागीय स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। साथ ही शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्रों तथा अधिसूचित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति लेना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bhiwani, Bhiwani | Aug 7, 2026