Public App Logo
Profile Picture

हरियाणा केसरी न्यूज

@haryana_kesari
153837Followers
28Following
भिवानी के शिक्षा बोर्ड में जिला स्तरीय सांस्कृतिक फेस्टिवल काआयोजन,बच्चों ने दी प्रस्तुतियां !
नगर परिषद भिवानी चेयरमैन के भावी उम्मीदवार आनंद उर्फ मुन्ना जी से खास बातचीत | फिल्मी सफर से चुनावी मैदान तक ! anand  kaushik 

📰 Description

नगर परिषद भिवानी चेयरमैन के भावी उम्मीदवार आनंद उर्फ मुन्ना जी से हरियाणा केसरी न्यूज़ की खास बातचीत।

आनंद उर्फ मुन्ना जी ने मुंबई तक फिल्मों में काम किया है और सरकारी नौकरी भी छोड़ चुके हैं। अब वे नगर परिषद भिवानी के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

इस खास बातचीत में जानिए उनके फिल्मी सफर, सरकारी नौकरी छोड़ने के फैसले, राजनीति में आने की वजह और चुनाव लड़ने की तैयारी के बारे में।

देखिए पूरी खास बातचीत सिर्फ हरियाणा केसरी न्यूज़ पर।

हरियाणा केसरी न्यूज़ — सच के साथ, जनता के साथ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=anandmunna nis:value=AnandMunna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarparishadbhiwani nis:value=NagarParishadBhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=BhiwaniNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chairmanelection nis:value=ChairmanElection nis:enabled=true nis:link/> HaryanaNews HaryanaKesariNews MunnaJi BhiwaniPolitics Election2026
- नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार रात 1:30 बजे सर्कुलर रोड पर चलाया सफाई अभियान 

- सर्कुलर रोड से करीब 90 ट्राली उठाया कचरा

भिवानी, 23 अगस्त। प्रदेश भर में सफाई कर्मचारियों की चली आ रही हड़ताल के बीच डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार रात करीब 1:30 बजे भिवानी शहर में कूड़े कचरे को उठाने का अभियान चलाया। हालांकि इस  दौरान सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं ने सफाई अभियान चलाने का विरोध किया, लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी के माध्यम से सरकुलर रोड से करीब 90 ट्राली कूड़ा उठाया।

उल्लेखनीय है कि विगत करीब 20 करीब दिनों से प्रदेश में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेशभर के साथ साथ भिवानी शहर में भी जगह-जगह कूड़ा कचरा बिखरा गया।
इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी स्थानीय निकाय के सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद द्वारा टेंडर की गई एजेंसी द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयासों का भी विरोध किया जा रहा था। 
लेकिन जिला प्रशासन शहर में बनेगा शहर में बनी गंदगी के आलम को गंभीरता से लिया और एजेंसी द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने का निर्णय लिया। 
इसी के चलते जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह शनिवार रात करीब 1:00 बजे दलबल और एजेंसी के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर में निकले। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। कूड़ा उठाने की सूचना नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी नेताओं को मिली। सूचना पाते ही विभिन्न कर्मचारी नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कूड़ा उठाए जाने का विरोध किया, लेकिन नगर परिषद प्रशासन में उनको गंदगी से आमजन को हो रही परेशानी के बारे में समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी नेता नहीं माने तो नहीं उनको वाहनों के माध्यम से एक बार कुछ समय के लिए दूर स्थान पर ले जाया गया।
  नगर परिषद ने शहर में सर्कुलर रोड पर गंदगी उठाने का अभियान चलाया और करीब
90 ट्राली कूड़ा कचरा उठाया। जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन का प्रयास है कि शहर गंदगी से मुक्त बने। शहर से कूड़े को उठाया जाए, जिससे आमजन को परेशानी ना हो। इस अभियान के दौरान ईओ राजाराम और सफाई निरीक्षक विकास देसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्य भवन, रूद्रा कॉलोनी, भिवानी में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19 वें पुण्य स्मृति दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन एम्स बाड़सा से आयी टीम द्वारा किया गया। शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी जी ने बताया कि दादी जी बहुत ही निमित्त, निर्माण, निर्मल व्यक्तित्व के धनी रहे और उनका समाज की सर्व आत्माओं प्रति अथाह प्रेम, दया,रहम, करुणा की भावना रहती थी। इसीलिए उनकी पुण्य स्मृति में हर वर्ष ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय  कोई ना कोई समाज कल्याण का कार्य करते रहते हैं।इसी श्रृंखला में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि रक्तदान से अनेक असहाय जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सकता है। इस शिविर में अभी तक 60 लोगों द्वारा रक्तदान किया जा चुका है और यह आंकड़ा 70 तक जाने की उम्मीद है।
बीके रजनी दीदी जी ने कहा कि रक्तदान वह महादान है जो दूसरों को जीवन दान से दुआओं का खाता तो जमा करता ही है साथ ही रक्तदाता को भी इसके अनेकों लाभ मिलते हैं। 
इस शुभ अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर, ज्योतिबा फुले ट्रस्ट फाउंडर रमेश सैनी, प्रोपराइटर आफ नूर ज्वैलर्स रिंकू, सुशील कुमार गुप्ता फ़ूड   क्रैकर्स, संस्कार भारती से चित्रकार शिवकुमार, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, पार्षद विनोद चावला, पार्षद शालू अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सुभाष गोयल, आत्मप्रकाश डुडेजा, नरेश आहुजा, विनोद छाबड़ा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।महंत चरण दास ने कहा कि यह संस्था की तरफ से समाज कल्याण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जिससे अनेक लोगों को फायदा होगा। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा  ने कहा कि आज अस्पतालों में खून की कमी के कारण बहुत से लोगों की मौत तक भी हो जाती है इसीलिए यह रक्तदान उनका जीवन दान देने का कार्य करेगा । 
शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा जी का भी इस पूरे कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार,एस. के.सिंह,बीके रितिका, बीके रूहानी , बीके सचिन ,बीके सज्जन, बीके रोनित ,  सहित अनेकों बीके भाई-बहन भी मौजूद रहे।
नप ने दी शहरवासियों को 80 लाख रुपये की सौगात

विधायक सर्राफ व चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी ने नारियल फोड़कर चार पार्को  व 8 गलियों का कार्य करवाया शुरू

विकास कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब:सर्राफ

शहर में नहीं रहेगा कोई पार्क जर्जर:भवानी

भिवानी।

रविवार को नगरपरिषद ने शहर के लोगों के लिए दिल खोलकर विकास कार्यो का श्रीगणेश करवाया। विधायक घनश्याम सर्राफ व नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह  ने नारियल फोड़कर सेक्टर 13 के चार पार्को के जीर्णोद्धार तथा शांति नगर की आठ गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस दौरान नगरपरिषद की तरफ से वहां पर मौजूद सभी लेागों का मुंह मीठा करवाया। साथ ही विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सार्वजनिक विकास कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब है। बशर्ते जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए। उन कार्यो को तत्काल पूरा करवाया जाएगा।

सबसे पहले विधायक घनश्याम सर्राफ, नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह वार्ड संख्या दो के पार्षद के संदीप यादव के साथ सेक्टर 13 पहुंचे। यहां पर सेक्टर के जर्जर चार पार्को के जीर्णोद्धार के कार्य का श्रीगणेश करवाया। विधायक  सर्राफ ने सेक्टर के लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर कार्य शुरू करवाया। इस दौरान भारत माता के नारे भी लगाए गए। यहां के चार पार्को के जीर्णोद्धार का कार्य शुरु करवाया। उक्त इन सभी पार्को पर करीब 43 लाख  रुपये की राशि खर्च होगी। उक्त राशि से इन पार्को में पगडंडी, फुटपाथ, झूल्ले, टूटी हुई दिवारों की जगह नई दिवार, जिम, लोगों के बैठने के लिए सीटें आदि भी लगवाई जाएंगी। ताकि सुबह व शाम के वक्त घुमने वाले लोग इन सीटों पर आराम भी कर सकेंगे। उसके बाद विधायक सर्राफ व नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह शांति नगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा ने स्वागत किया। वहां पर उस क्षेत्र की करीब 8 गलियों को पक्का करने के कार्य का नारियल  फोड़कर काम शुरू करवाया। पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा ने यहां पर भी लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

कोई भी पार्क जर्जर नहीं रहेगा, सभी गलियां होगी पक्की:भवानी

नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि आज शहर में करीब 80 लाख रुपये के विकास कार्यो का श्रीगणेश करवाया गया है। उक्त राशि में सेक्टर 13 के पांच पार्को तथा शांति नगर की आठ गलियों को पक्का करवाया जाएगा। इन कार्यो के पूरा होने के बाद विकास कार्यो को पंख लग जाएगें। शहर की स्वच्छता बढेगी। उन्होंने कहा कि जिस भी इलाके में कोई गली कच्ची है। उस बारे में उनको जानकारी दे। वे प्राथमिकता के आधार पर उक्त गलियों को पक्का करवाएंगे। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होगी।

क्या कहते है विधायक

विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि सार्वजनिक कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब है। विकास कार्यो में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए। उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी का भिवानी के साथ विशेष  लगाव है। वे भिवानी के विकास के लिए दिल खोलकर बजट जारी कर रहे है। भिवानी ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास कार्यो की गंगा बह रही है।
भिवानी में गरजे कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी, पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार को घेरा
युवाओं की आवाज दबाने में जुटी भाजपा सरकार, एफआईआर और गिरफ्तारी तानाशाही मानसिकता का सबूत : प्रदीप गुलिया जोगी
विपक्ष व जनता की आवाज को दबाने के लिए अंग्रेजों के शासन जैसी तानाशाही अपना रही भाजपा सरकार : प्रदीप गुलिया जोगी
गुडग़ांव में सीएम को काले झंडे दिखाने वाले छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले सरकार : प्रदीप
भिवानी, 23 अगस्त : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा युवाओं, छात्रों और विपक्ष की आवाज को पुलिसिया दमन व मुकदमों के बल पर दबाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भिवानी मे कांग्रेस की ग्रामीण व शहरी जिला कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने राज्य सरकार की युवा विरोधी सोच, नीयत और तानाशाही मानसिकता के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उनके साथ यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी के अलावा सन्नी सिंह, राजकुमार धनखड़ भी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदीप गुलिया जोगी ने 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में छात्रों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और उसके बाद हुई दमनकारी पुलिस कार्रवाई का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। गुलिया ने आरोप लगाया कि 9 युवा साथियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा कांग्रेस जिला अध्यक्षों के घरों व दुकानों पर जाकर परिजनों को प्रताडि़त किया गया।
      प्रदीप गुलिया जोगी ने बताया कि 21 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यूनिवर्सिटी के छात्रों की लंबित समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताया और मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने काले झंडे प्रथम वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणामों में लगातार हो रही देरी, यूनिवर्सिटी की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में भारी कमियां, कैंपस में इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की भारी किल्लत व छात्रों की समस्याओं का समय पर कोई समाधान न होने के विरोध स्वरूप दिखाए थे।
    कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अहंकार इतना बढ़ चुका है कि वे संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रहे हैं। प्रदर्शन के बाद गुरुग्राम के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर 9 युवा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार युवाओं के परिवारों और मासूम बच्चों पर भी पुलिस व प्रशासन का दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। परिजनों को आज तक एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी गई है।
     पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष और छात्रों को जनहित के मुद्दों पर विरोध दर्ज कराने का पूरा अधिकार है। सरकार द्वारा इस प्रकार विरोध को दबाना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और ब्रिटिश शासन के दौर की याद दिलाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र व कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनदीप सुई व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षित घणघस ने कहा कि आज देश का युवा जागरूक हो चुका है। लगातार हो रहे पेपर लीक, खराब शिक्षण व्यवस्था, टूटी सडक़ों और आत्महत्या करने पर मजबूर छात्रों के दर्द का जवाब सरकार को देना ही होगा। उन्होंने हाल ही में जयपुर में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार और स्कूलों की दुर्दशा पर सवाल उठाने वाले युवाओं को रोकने के आदेशों की भी निंदा की और कहा कि स्कूलों का संचालन जनता के टैक्स के पैसों से होता है, ऐसे में सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है।
      प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी 9 युवाओं पर दर्ज एफआईआर को तुरंत निष्प्रभाव कर वापस लिया जाए। सभी गिरफ्तार युवा साथियों की अविलंब और बिना शर्त रिहाई हो। युवाओं के परिवारों को डराना-धमकाना और परेशान करना तुरंत बंद किया जाए। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के छात्रों के रिजल्ट, ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं का तुरंत समाधान हो। सत्ता के इशारे पर मानवाधिकारों का हनन करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सरकार कर रही हठधर्मिता, सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगें जल्द पूरी करे हरियाणा सरकार: संतोष बीरेंद्र जालंधरा

भिवानी,23 अगस्त । राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर एवं ईमेल के माध्यम से प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ की हड्डी हैं, जो दिन-रात मेहनत करके प्रदेश को स्वच्छ, साफ-सुथरा एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का कार्य बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया। ऐसे कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां और सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्व में उठाई गई तथा सरकार के समक्ष रखी गई सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। सरकार को सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना जाना चाहिए और आपसी बातचीत एवं सहमति के माध्यम से सभी लंबित मुद्दों का समाधान निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर सफाई कर्मचारी यूनियनों के साथ सकारात्मक एवं संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कर्मचारियों की मांगों को लगातार लंबित रखने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि सरकार और कर्मचारियों के बीच दूरी बढ़ेगी।

संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सरकार को तत्काल सफाई कर्मचारी यूनियनों से बातचीत करके समाधान निकालना चाहिए और पूरे हरियाणा में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करवाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रहरी हैं। जो लोग सुबह से रात तक शहरों और गांवों को साफ रखने का काम करते हैं, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपील की कि सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पूर्व में रखी गई मांगों को जल्द लागू किया जाए, यूनियनों के साथ बैठकर बातचीत की जाए तथा पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी सफाई कर्मचारियों के न्यायसंगत अधिकारों और सम्मान के लिए उनके साथ खड़ी है तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाती रहेगी।
भिवानी: सफाई कर्मचारीयों की हड़ताल जारी,सरकार के खिलाफ की नारेबाजी व अपनी सभी मांगों को बताया ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी:सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर का हाल हुआ बेहाल !
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, इसे संजोना हम सभी की जिम्मेदारी: विशाल सिंह जालंधरा

बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

भिवानी,15 अगस्त: ( हरियाणा केसरी न्यूज़)। बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों में भाग लिया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत एवं नारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं और उन्हें तिरंगा झंडा व पोस्टर वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के महत्व के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर बोलते हुए बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा ने कहा कि आज हम जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। देश की आजादी के लिए अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान वीरों को नमन करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।

बॉक्स:
-विशाल सिंह जालंधरा ने कहा कि शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, इसे संजोना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। हर घर पर तिरंगा देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी देशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के मजबूत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनमें बचपन से ही देशप्रेम, संस्कार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा, अध्यक्ष संतोष देवी, सह-संस्थापक हिमांशु जालंधरा, दीपक जालंधरा, लक्की जालंधरा, लोकेश जालंधरा, आकाश प्रजापति,कनिष्क जालंधरा, सोना देवी, मोनिका जालंधरा, पूजा रानी,संध्या, गीतांशी जालंधरा और तनिष्का जालंधरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश के लिए मात्र 13 वर्ष की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान, रामचंद्र विद्यार्थी जी को किया याद

हरियाणा में रामचंद्र विद्यार्थी जी की प्रतिमा लगाने की मांग, संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने उठाई आवाज

“रामचंद्र विद्यार्थी जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता” : हिमांशु जालंधरा

भिवानी, 14 अगस्त। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद एवं सबसे कम उम्र के शहीदों में शामिल रामचंद्र विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लोहड़ बाजार स्थित राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी के राज्य कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने रामचंद्र विद्यार्थी जी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 अगस्त 1942 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र विद्यार्थी जी ने बेहद कम उम्र केवल 13 वर्ष में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 1942 को देवेरिया कलेक्ट्रेट अधिकारी के भवन से अंग्रेजों का झंडा उतारकर भारतीय तिरंगा फहराने का साहसिक कार्य रामचंद्र विद्यार्थी जी ने किया था। उनका यह साहसिक कदम देश की आजादी के संघर्ष में उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया।

-हरियाणा में रामचंद्र विद्यार्थी जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने मांग की कि हरियाणा विधानसभा परिसर, किसी बड़ी यूनिवर्सिटी तथा प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में एक-एक प्रमुख चौक का नाम रामचंद्र विद्यार्थी जी के नाम पर रखा जाए और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी की प्रतिमाएं स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले ऐसे वीर सपूतों को उचित सम्मान मिलना चाहिए और उनकी वीरगाथा को इतिहास के पन्नों से निकलकर जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामचंद्र विद्यार्थी जी का बलिदान पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके जीवन से युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।
- एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण  
- विभिन्न स्कूली बच्चों ने दी भारत की संस्कृति और देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति
- स्कूली बच्चों ने किया मास पीटी शो का जोरदार प्रदर्शन
भिवानी, 13 अगस्त। स्थानीय भीम खेल परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। रिहर्सल में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रात: नौ बजे राष्टï्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया मौजूद रही। डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने राष्टï्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए जोरदार मार्च पास्ट किया। वहीं दूसरी ओर नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर एसडीएम महेश कुमार और उप पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।
फुल ड्रैस रिहर्सल में एडीसी श्री करवा और डीएसपी महेश कुमार ने परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। पुलिस उप अधीक्षक अनूप कुमार  के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट की टुकडिय़ां सीना ताने राष्टï्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी।

बॉक्स
- परेड की टुकडिय़ों ने किया मार्च पास्ट
परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया, जिसमें हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पीएसआई अजय कुमार की अगुवाई में, पुलिस महिला टुकड़ी ने एएसआई उर्मिला की अगुवाई में, होमगार्ड की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर नवीन कुमार, एनसीसी सीनियर डिवीजन लडक़ों की टुकड़ी अंडर सीनियर ऑफिसर प्रिंस, एनसीसी सीनियर डिवीजन लड़कियां अंडर ऑफिसर पूजा की अगुवाई में, एनसीसी लडक़े एवं लड़कियां जूनियर डिवीजन की टुकड़ी ने सारजेंट दीपक कुमार की अगुवाई में, भारत स्काउट एवं गाइड सीनियर डिवीजन ने नितेश कुमार और जूनियर डिवीवन की टुकड़ी ने विजय अहीरवाल की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। इसके अलावा अंतिम रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया, जिसमें डंबल और लेजियम शामिल था। बच्चों ने बड़े ही सधे हुए अंदाज और तारतम्य के साथ मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।

बॉक्स
- स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसआरएस लैब स्कूल ने म्यूजिकल योगा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने राजस्थानी, हलवासिया विद्या विहार ने देशभक्ति, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल ने देशभक्ति, आरपीएस ने देशभक्ति, वैश्य मॉडल स्कूल ने राणा पद्मावती का जौहर और पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तिरंगे की शान पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुती दी। फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया।

बॉक्स
- इन स्कूलों ने किया मास पीटी शो का शानदार प्रदर्शन

लेजियम में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केएम पब्लिक स्कूल और सैनिक स्कूल शामिल रहे। डंबल में उत्तमी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हलवासिया विद्या विहार, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल और बाल भवन पब्लिक स्कूल शामिल रहे। इसी प्रकार से पीटी में टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल भिवानी के बच्चे शामिल रहे। सभी स्कूलों के बच्चों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।

 बॉक्स
- भिवानी जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि: एडीसी
फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान अपना संदेश देते हुए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान और अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत देश को आजादी मिली। हम अपने शहीदों को कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश-उमंग के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा लोहारू में विधायक सुनील सांगवान, तोशाम में विधायक घनश्याम सर्राफ, सिवानी में कपूर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।
********* ************** @topfans
भिवानी में खुला प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो 💄 | Siya Chauhan Makeup Studio | अब भिवानी से बाहर जाने की जरूरत नहीं! Siyachaauhan

अब आपके अपने शहर भिवानी में खुल गया है प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो! 💄✨
अगर आप Bridal Makeup, Party Makeup, Engagement Makeup, HD Makeup, Hair Styling और Skin Care जैसी सुविधाएं एक ही जगह चाहते हैं, तो अब आपको भिवानी से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
📍 शिया चौहान मेकअप स्टूडियो
📌 मॉल गोदाम रोड, भिवानी, हरियाणा
इस वीडियो में Siya Chauhan Professional Makeup Studio के बारे में खास बातचीत और स्टूडियो की झलक दिखाई गई है।
💄 सभी मेकअप सुविधाएं एक ही स्टूडियो में
👰 Bridal Makeup
✨ Party Makeup
💍 Engagement Makeup
💎 HD Makeup
💇 Hair Styling
🌸 Skin Care
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=siyachauhan nis:value=SiyaChauhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=makeupstudio nis:value=MakeupStudio nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=BhiwaniNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> BridalMakeup ProfessionalMakeup
Siya Chauhan, Siya Chauhan Makeup Studio, Siya Chauhan Makeup, Siya Chauhan Bhiwani, Siya Chauhan Professional Makeup Artist, Siya Chauhan Makeup Artist, makeup studio, professional makeup studio, professional makeup artist, Bhiwani makeup studio, Bhiwani makeup artist, makeup artist Bhiwani, bridal makeup Bhiwani, bridal makeup artist Bhiwani, party makeup Bhiwani, HD makeup Bhiwani, engagement makeup Bhiwani, hair styling Bhiwani, skin care Bhiwani, makeup services Bhiwani, beauty studio Bhiwani, beauty parlour Bhiwani, salon Bhiwani, makeup salon Bhiwani, Mall Godam Road Bhiwani, Mall Godam Road makeup studio, Bhiwani Haryana, Bhiwani news,
भिवानी: शिवरात्रि पर डीजे पर झूमे कांवड़िए, लगाया पूरे शहर का चक्कर! 🔱🚩
भिवानी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांवड़ियों और शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुनों पर कांवड़िए जमकर झूमे और नाचते-गाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकले। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे वाहन और शिवभक्तों की भक्ति ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांवड़ियों की यात्रा को देखा और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरी यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शहर गूंज उठा। 🔱🚩
देखिए हरियाणा केसरी न्यूज़ की खास रिपोर्ट और भिवानी की शिवरात्रि यात्रा की शानदार तस्वीरें।
📍 स्थान: भिवानी, हरियाणा
🔱 अवसर: महाशिवरात्रि
🎥 स्रोत: हरियाणा केसरी न्यूज़
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें।
हरियाणा की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – हरियाणा केसरी न्यूज़ के साथ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिवरात्रि nis:value=शिवरात्रि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महाशिवरात्रि nis:value=महाशिवरात्रि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांवड़� nis:value=कांवड़� nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी: जोगीवाला शिव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन | कांवड़ियों ने चढ़ाया गंगाजल
📄 Description
भिवानी से बड़ी खबर: जोगीवाला शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।
देखिए हरियाणा केसरी न्यूज़ की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
🔴 Haryana Kesari News
📍 भिवानी, हरियाणा
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।
🏷️ Tags
भिवानी न्यूज़, Bhiwani News, Bhiwani Latest News, Haryana News, Haryana Kesari News, जोगीवाला शिव मंदिर, Jogiwala Shiv Mandir, भिवानी शिव मंदिर, शिव मंदिर भिवानी, शिवरात्रि, शिवरात्रि 2026, सावन शिवरात्रि, Sawan Shivratri, Shivratri, Mahashivratri, भगवान शिव, शिव भक्त, शिव भक्तों का सैलाब, हजारों श्र�
एक छोटे से बच्चे की भगवान में इतनी आस्था,अपनी माँ से बनवाई कावड़ ! बोला अगली बार मैं भी कावड़ लेकर आऊँगा 📿❤️🕉️ <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कावड़ nis:value=कावड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिव nis:value=शिव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhola nis:value=bhola nis:enabled=true nis:link/>
कलानौर के शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब,दर्जनों कांवड़िए पहुंचे ।
भिवानी शिवरात्रि पर सजा जोगीवाला मंदिर 🛕,भक्तों ने किए देर रात तक दर्शन ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jogiwalamandir nis:value=jogiwalamandir nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर! 🚩🔱
शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भिवानी में कांवड़ियों का तांता लगा नजर आया। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस बार कांवड़ यात्रा में महिला शक्ति की भी खास भागीदारी देखने को मिली। महिलाएं भी आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ लेकर पहुंचीं।
हरियाणा केसरी न्यूज़ की टीम ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, आस्था और अनुभवों को जाना। देखिए भिवानी से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
🔱 हर-हर महादेव!
🚩 बोल बम!
🙏 ॐ नमः शिवाय!
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Comment 💬 और Subscribe 🔔 जरूर करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanwaryatra nis:value=KanwarYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivratri nis:value=Shivratri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahashivratri nis:value=Mahashivratri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harharmahadev nis:value=HarHarMahadev nis:enabled=true nis:link/> BolBam HaryanaKesariNews
🥇 भिवानी की बेटी जैसमीन लम्बोरिया ने रचा इतिहास! 🥊🇮🇳
कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी लौटीं जैसमीन लम्बोरिया का भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे हरियाणा और भिवानी में खुशी की लहर है।
इस खास बातचीत में जैसमीन लम्बोरिया ने अपनी जीत, मेहनत, संघर्ष और आगे के लक्ष्य को लेकर हरियाणा केसरी न्यूज़ से खास बातचीत की।
देखिए पूरी खबर और एक्सक्लूसिव बातचीत सिर्फ हरियाणा केसरी न्यूज़ पर।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
🔔 Haryana Kesari News को Subscribe करें
📲 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा Share करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jasminelamboriya nis:value=JasmineLamboriya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=commonwealthgames nis:value=CommonwealthGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldmedal nis:value=GoldMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boxing nis:value=Boxing nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> Haryana HaryanaKesariNews IndianBoxing JasmineLamboria GoldMedalist हरियाणाकेसरीन्यूज़ भिवानी जैसमीनलम्बोरिया स्वर्णपदक बॉक्सिंग
भिवानी: तेज बारिश ने खोली प्रशासन की पोल,पूरे शहर का हाल हुआ बेहाल ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>
📍चरखी दादरी बिग ब्रेकिंग | हरियाणा केसरी न्यूज़
चरखी दादरी में दिनदहाड़े सिटी पुलिस थाना के सामने हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गोली लगने की सूचना सामने आ रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के पीछे की वजह क्या है? हमलावर कौन थे? पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
👉 ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और Bell Icon ज़रूर दबाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चरखीदादरी nis:value=चरखीदादरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanakesarinews nis:value=HaryanaKesariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> Firing DadriNews Police BigBreaking LatestNews HindiNews Haryana NewsUpdate ViralNews IndiaNews CrimeUpdate LiveNews BhiwaniNews TrendingNews HaryanaKesari
च. दादरी बिग ब्रेकिंग: दिन दहाड़े सिटी पुलिस थाना के सामने अंधाधुंध फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक को लगी गोलियां । <nis:link nis:type=tag nis:id=चरखी_दादरी nis:value=चरखी_दादरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=charkhi_dadri nis:value=Charkhi_Dadri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=viralvideo nis:enabled=true nis:link/>
अजब गजब कहानी: भिवानी में 8 साल से रह रही अलीगढ़ की राजकुमारी को मिला उसका परिवार !
भिवानी: 15-20 मिनट की बारिश ने खोली प्रशासन की पोल....लोग परेशान, पुराना बस स्टेंड एरिया में थोड़ी सी बारिश में भरा पानी ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>