मौत का सौदागर #रवि लखेरा पुलिस के शिकंजे में!: CM मोहन यादव का दो टूक संदेश🤣—अपराधी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
#बंडा में जहरीली शराब से मचाए गए मौत के तांडव का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा रवि लखेरा आखिरकार कानून के फंदे में आ चुका है। कई जिंदगियों को लीलने और दर्जनों परिवारों को उजाड़ने वाले इस मुख्य आरोपी को पुलिस ने कड़ी घेराबंदी और सख्त निगरानी में दबोच लिया है।
#मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश की धरती पर अवैध धंधों और जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम का स्पष्ट संदेश है कि अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार हो, किसी भी पहुंच वाला हो, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#कड़ी सुरक्षा में पूछताछ, नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने की तैयारी
मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस की विशेष टीम की 24 घंटे की कड़ी निगरानी में रखा गया है, ताकि कोई भी चूक न हो सके। पुलिस अब इस पूरे जहरीले सिंडिकेट की परतें उधेड़ने में जुटी है...
शार्ट एनकाउंटर के बाद पैर में पट्टी बँधी हुई 🤣