छतरपुर में 12 सितंबर को विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम और शोभायात्रा की तैयारी तेज, मोनू यादव ने क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
छतरपुर। शहर के मेला ग्राउंड में विधायक ललिता यादव के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों के बीच मोनू यादव ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर और क्षेत्र के लोगों के लिए उत्साह एवं उमंग का अवसर है।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विधायक ललिता यादव के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।