Public App Logo
Profile Picture

Angad Yadav

@angadya99
2380Followers
5Following
Video 0
छोटे भाई पत्रकार साथी भाई राहुल माली और बहु रानी को दीपावली पर साक्षात लक्ष्मी रूपी सुंदर पुत्री प्राप्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
बागेश्वर धाम में विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

क्या बोले छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ? सुनिए

<nis:link nis:type=tag nis:id=bageshwardhamsarkar nis:value=bageshwardhamsarkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bageshwardham nis:value=Bageshwardham nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर के यादव समाज ने बागेश्वर महाराज का खुला समर्थन करते हुए दामोदर यादव की कार्यशैली पर बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं, यादव समाज के लोग खुले तौर पर बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतर आए हैं

CM Madhya Pradesh बागेश्वर धाम सरकार बागेश्वर धाम शिष्य मंडल बागेश्वरधाम का भक्त Bundelkhand Wala Bundeli Bauchhar बुंदेली भौकाल
बच्चे ने विधुत विभाग के कर्मचारियों से कैसे जाहिर की नाराज़गी।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarhcity nis:value=tikamgarhcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlights nis:value=highlights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdateシ゚viralシ nis:value=newsupdateシ゚viralシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=viralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> Bundelkhand Wala Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार Sklnews24 बुंदेली भौकाल  News of Chhatarpur
छतरपुर में यूरिया से भरा ट्रक पकड़ा, ट्रांसपोर्टर ने लगाया माल बेचने का आरोप, 700 बोरियां थीं लोड, विभाग और थाने में शिकायत*

एंकर -छतरपुर में यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही यूरिया का माल बेच दिया है। ट्रक में 700 बोरियां लोड थीं, जो छतरपुर से भगवां जा रही थीं। मामले की शिकायत विभाग और थाने में की जा रही है।,मामला महोबा  रोड का है। यहां यूरिया से लदा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक में पीले रंग की यूरिया की बोरियां ऊपर तक भरी हुई नजर आ रही हैं। पीछे दूसरा ट्रक भी खड़ा है,ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्हें आपके माध्यम से और एग्रीकल्चर विभाग के माध्यम से मालूम पड़ा कि ये भगवां की एक पार्टी का माल लेकर गया था, जो रेलवे रैक पॉइंट से शिप हुआ था। HRL सरकारी कंपनी का रैक लगा था आज सुबह यूरिया का, उसी से ये रैक लेकर गया था।,ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ये ट्रक रेंटेड ट्रक होते हैं, ये भाड़े पर माल ढूंढते हैं। ये माल लेकर गया, अभी सामने पता चला है कि इसने माल बेचा है। इसके बारे में वो विभाग को शिकायत कर रहे हैं और जाकर थाने में एफआईआर भी कर रहे हैं।

ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ट्रक यहां डीजल डलवाने आया या जो भी करने आया, चोरी करने की मंशा क्या थी, वो अब पुलिस और विभाग जांच करेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=न्यूज nis:value=न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर nis:value=छतरपुर nis:enabled=true nis:link/> 

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, मरीजों को न स्ट्रेचर मिला न वार्ड बॉय; परिजन मरीज को हाथों में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाने को मजबूर

अस्पताल में डॉक्टर, दवाइयां और इलाज अपनी जगह, लेकिन जब मरीज को इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर ही नहीं मिलेगा तो स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावों का क्या मतलब?
<nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर nis:value=छतरपुर nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने 300 पेटी से ज्यादा अवैध शराब जप्त की, पिकअप में भरकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब, ओरछा रोड थाना क्षेत्र के कैंडी ब्रिज के पास की घटना, पुलिस गिनती और जप्त कार्यवाही में जुटी, बाहरी क्षेत्र से लाई जा रही थी शराब
Bundelkhand Wala Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार PRO Jansampark Chattarpur बुंदेली भौकाल  News of Chhatarpur
ब्रेकिंग न्यूज:
सिजई में खूनी संघर्ष: मामूली कहासुनी पर चले लाठी-फरसे, दो घायल; बाद में हुआ अनोखा 'शांति प्रदर्शन'

​लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजई में दो पक्षों के बीच मामूली सी बात पर उपजा विवाद देखते ही देखते जंग के मैदान में बदल गया। गुस्से में बेकाबू दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार फरसे चले, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई और दो लोग घायल हो गए।

​बीच सड़क हुई इस खूनी भिड़ंत के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। हालांकि, चरम सीमा पर पहुंचे इस तनाव के बाद दोनों पक्षों को अक्ल आई और उन्होंने हथियार छोड़कर एक अनोखा 'शांति प्रदर्शन' कर माहौल को शांत किया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। Bundelkhand Wala Bundeli Bauchhar Sklnews24 बुंदेली भौकाल  छतरपुर अतिक्रमण मुक्त तालाब News of Chhatarpur
<nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=न्यूज़ nis:value=न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर nis:value=छतरपुर nis:enabled=true nis:link/>
छतरपुर में 108 एंबुलेंस सेवा की खुली पोल! मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ या जिम्मेदारों की लापरवाही?

जिस एंबुलेंस पर मरीजों की जिंदगी की जिम्मेदारी, उसी में मेडिकल किट गायब और लाइटें बंद!

 <nis:link nis:type=tag nis:id=108 nis:value=108 nis:enabled=true nis:link/> एंबुलेंस में न मेडिकल किट, न लाइटों का इंतजाम! डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेंद्र पाल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल #

मध्य प्रदेश सरकार की निशुल्क 108 सेवा बदहाल! पायलट बोला- हमारी जान भी खतरे में, फिर भी ग्वालियर भेजा जाता है

मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे! छतरपुर की 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर बड़ा सवाल

 <nis:link nis:type=tag nis:id=कलेक्टर nis:value=कलेक्टर nis:enabled=true nis:link/> साहब! जब एंबुलेंस का पायलट ही सुरक्षित नहीं, तो मरीजों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?
108 एंबुलेंस में जरूरी मेडिकल सुविधाओं का अभाव! आखिर किसकी निगरानी में चल रही है छतरपुर की व्यवस्था?
छतरपुर की 108 एंबुलेंस सेवा... मरीजों की जिंदगी बचाने वाली व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में!
मध्य प्रदेश सरकार जिस 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को आम जनता के लिए निशुल्क और जीवनरक्षक सुविधा बताती है, छतरपुर में उसी व्यवस्था की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली सामने आ रही है।
सवाल सिर्फ इतना नहीं कि जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर होने वाले मरीजों को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिलती? बल्कि सवाल यह भी है कि जो एंबुलेंस मरीजों को लेकर लंबी दूरी तय कर रही हैं, क्या उनमें जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं?
एक मरीज को लेकर ग्वालियर जा रही 108 एंबुलेंस के पायलट से जब मेडिकल किट और जरूरी मेडिकल सामग्री की उपलब्धता को लेकर सवाल किया गया, तो पायलट ने कथित तौर पर स्पष्ट कहा कि उनकी एंबुलेंस में मेडिकल किट उपलब्ध नहीं है।
इतना ही नहीं, पायलट ने यह भी आरोप लगाया कि एंबुलेंस की लाइटें कई दिनों से खराब हैं, इसके बावजूद उन्हें ग्वालियर जैसे लंबे रूट पर भेजा जा रहा है।
पायलट का सवाल है कि क्या हमारा परिवार नहीं है? क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं है?
अब सबसे बड़ा सवाल छतरपुर में 108 एंबुलेंस व्यवस्था की निगरानी करने वाले डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेंद्र पाल की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो रहा है।
कलेक्टर साहब! आखिर किसकी जिम्मेदारी है इन एंबुलेंस की नियमित जांच और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की?
जब एंबुलेंस का पायलट ही अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, तो उसमें सफर करने वाला मरीज खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा?
 @highlight Bundelkhand Wala Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार Sklnews24 राम सिंह 12 CM Madhya Pradesh Yadav Monu Chhatarpur meri jaan Arshad Iqbal जिला चिकित्सालय छतरपुर 108Life Series VNews MP Ram Autar Yadav Chhatarpur PRO Jansampark Chattarpur PRO Bhopal Jitu Patwari
<nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ी nis:value=बड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खबर nis:value=खबर nis:enabled=true nis:link/> 
 सरकार के पैसों का किया जा रहा दुरुपयोग खाना पूर्ति कर सरकारी खजाने का पैसा लगाया जा रहा है ठिकाने 

ग्राम पंचायत बनगाँय में मनरेगा के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठाना क्या अब अपराध हो गया है?
ग्राम पंचायत बनगाय में मनरेगा के तहत नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्र पटेल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि नाली निर्माण में न तो छड़-सरिया का उपयोग किया जा रहा है और न ही निर्धारित गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।
आरोप है कि जब देवेंद्र पटेल ने एक जागरूक नागरिक के नाते इस अनियमितता का विरोध किया, तो ग्राम पंचायत बनगाय के सरपंच प्रतिनिधि विनोद पटेल (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, राजनगर) ने उनसे कहा— "देवेंद्र भाई, इस बार तुमको देख लिया जाएगा।"
अब सवाल यह है कि क्या ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाना गलत है? क्या सरकारी पैसे से हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता मांगना किसी नागरिक का अधिकार नहीं है?
मनरेगा जनता के पैसे से चलने वाली योजना है। इसमें गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही है।
धमकी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और नाली निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
जनता को धमकाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा है।
सवाल जनता के पैसे का है, जवाबदेही भी जनता के प्रति ही होनी चाहिए।

Bundelkhand Wala Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार Sklnews24 समय एक्सप्रेस बुंदेली भौकाल  News of Chhatarpur छतरपुर अतिक्रमण मुक्त तालाब CM Madhya Pradesh न्यूज ऑफ छतरपुर
कलेक्टर साहब, एक सवाल आपसे है...

अगर किसी गरीब परिवार का मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हो और उसे 108 एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा जाए, लेकिन उस एंबुलेंस में जरूरी मेडिकल किट ही उपलब्ध न हो, लाइटें खराब हों और खुद एंबुलेंस का पायलट अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा हो, तो उस मरीज की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?

आखिर छतरपुर में 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे हैं?

क्या डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेंद्र पाल से जिला प्रशासन जवाब मांगेगा?

क्या स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की वास्तविक स्थिति की जांच करेगा?

क्या खराब एंबुलेंस को दुरुस्त किए बिना मरीजों को लेकर लंबी दूरी पर भेजने की जांच होगी?

याद रखिए, 108 एंबुलेंस कोई सामान्य सरकारी वाहन नहीं है। यह किसी परिवार की आखिरी उम्मीद होती है। यहां लापरवाही की गुंजाइश नहीं, जवाबदेही जरूरी है।

अब देखना यह है कि छतरपुर जिला प्रशासन इन सवालों का जवाब कब देता है?
<nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=न्यूज़ nis:value=न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर nis:value=छतरपुर nis:enabled=true nis:link/>

 छतरपुर में लगने वाले मेला जलविहार में होने वाले कार्यक्रमों पर सवाल बुंदेलखंड के छतरपुर में मेला जलविहार कार्यक्रम में होने वाले कार्यक्रम बुंदेलखंड की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला कार्यक्रम छतरपुर के मेला जलविहार में कराया गया अब छतरपुर शहर और जिले की जनता इस प्रकार के कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर रही है वही जनता का यह भी कहना है कि क्या इस प्रकार के कार्यक्रम बुंदेलखंड के कार्यक्रम भी कहे जाते हैं क्या अगर नहीं है तो इस प्रकार की अश्लीलता वाले कार्यक्रम छतरपुर की नगर पालिका में क्यों संचालित किए गए 
 Bundelkhand Wala Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार Sklnews24 बुंदेली भौकाल  News of Chhatarpur न्यूज ऑफ छतरपुर
दैनिक भास्कर, छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं बड़े भाई श्री अजय सिंह जी (रिंकू राजा) को खबर बुंदेलखंड परिवार की ओर से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से भरा रहे। आप हमेशा स्वस्थ रहें और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करें।
🎉 जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई बड़े भाई! ❤️
<nis:link nis:type=tag nis:id=happybirthday nis:value=HappyBirthday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अजयसिंह nis:value=अजयसिंह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रिंकूराजा nis:value=रिंकूराजा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianewstoday nis:value=IndiaNewsToday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=Chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉
बुंदेली दहाड़ न्यूज के कर्मठ एवं जुझारू पत्रकार, छोटे भाई संजू श्रीवास जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से सदैव भरा रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में आप निरंतर नई ऊंचाइयों को छुएं और समाज की आवाज बनकर आगे बढ़ते रहें।
आपकी मुस्कान हमेशा बनी रहे और जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित हों।
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई छोटे भाई! 💐🎂
*आखिर विधवा मां से शिक्षा माफिया अन्याय करना कब  बंद करेगा*
पति की बीमारी से मौत के बाद पार्टनरों ने धोखे से हड़प्पा पूरा कॉलेज, 
एक विधवा  मां का दर्द समझे जो पिछले 4 साल से अपने बच्चों के हक के लिए अकेली लड़ रही है,  पूरे छतरपुर जिले को पता है कि छतरपुर से पन्ना रोड पर कदारी के पास बने खजुराहो फार्मेसी कॉलेज को मरहूम गुड्डू भदोरिया ने बनवाया था लेकिन उनकी बीमारी से मौत के बाद उनके पार्टनर अजय तिवारी जो एक शिक्षा माफिया भी है उसने इस कॉलेज पर कब्जा कर लिया और यही ही नहीं गुड्डू भदोरिया की पत्नी और उनके बच्चों का  आना-जाना तक इस कॉलेज परिसर में बंद कर दिया है।

अपनी रसूख और पैसे की ताकत की दम पर 4 साल से अजय तिवारी इस परिवार के साथ अन्याय कर रहा था लेकिन कल त्योहार के पहले जब गुड्डू भदोरिया की पत्नी गायत्री भदोरिया अपने बच्चों और कुछ महिला स्टाफ के साथ वहां सुंदरकांड करने पहुंची तो वहां की प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों ने उनसे बदसलूकी की और यहां तक कि उनका हाथ पकड़ कर झटक  दिया, आखिर में बेटे ने मां के सामने खड़ा होकर उनकी रक्षा की , इतना ही नहीं साथ में गई महिला स्टाफ के साथ कुछ युवकों ने बहुत बदतमीजी की और उसका मोबाइल भी छुड़ा लिया , काफी देर तक बहसबाजी  चलती रही आखिर में कॉलेज के असली मालिक को कॉलेज में आने से रोकने की वजह क्या है अजय तिवारी नाम का शिक्षा माफिया क्या सागर में बैठकर छतरपुर के इस परिवार को उनका हक लेने से रोक सकता है। 

अगर अजय तिवारी की संस्था में चलने वाले कॉलेज की ठीक से जांच की जाए तो पता चलेगा कि फर्जी स्टूडेंट और फर्जी तरीके से बिना कक्षाओं को आयोजित किए कैसे पैसा लेकर मध्य प्रदेश और भारतवर्ष के अन्य स्थानों के विद्यार्थियों का फर्जी एडमिशन कराया जाता है और लाखों करोड़ों रुपए का धंधा किया जाता है इन कॉलेज में ना तो शिक्षक होते हैं और ना ही कक्षाएं विद्यार्थी केवल परीक्षा देने आते हैं और अपनी मार्कशीट लेकर पैसा भरते हैं।
छतरपुर पंजाब बैंक के सामने डीसेंट स्कूल के पास लगी आग
 2 घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड  आग बुझाने पुलिस प्रशासन और व्यापारी बाल्टियों से आग बुझाने में लगे
छतरपुर

एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा का केश ना लेने पर कार्यवाही,Emt को चेतावनी देते हुए ट्रांसफर किया गया वहीं पायलट की सेवा समाप्त की गई।
Video 18
छोटे भाई पत्रकार साथी भाई राहुल माली और बहु रानी को दीपावली पर साक्षात लक्ष्मी रूपी सुंदर पुत्री प्राप्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
तोरी लुगाई दो आदमियन से करत बात ... वे भी छतरपुर के ...?
सुनिए : छतरपुर जिले के इस नए चश्मा वाले बाबा की बात ...
 Bundelkhand Wala
बड़ी खबर:
 मेला जलविहार के आरोपों से ​घिरे छतरपुर के उपयंत्री गोकुल प्रजापति का उज्जैन हुआ तबादला
प्रिय भाई युवा पत्रकार साथी एक नेक दिल इंसान साहिल भाई को जन्मदिन की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं बधाई!
कलेक्टर साहब, एक सवाल आपसे है...

अगर किसी गरीब परिवार का मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हो और उसे 108 एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा जाए, लेकिन उस एंबुलेंस में जरूरी मेडिकल किट ही उपलब्ध न हो, लाइटें खराब हों और खुद एंबुलेंस का पायलट अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा हो, तो उस मरीज की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?

आखिर छतरपुर में 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे हैं?

क्या डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेंद्र पाल से जिला प्रशासन जवाब मांगेगा?

क्या स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की वास्तविक स्थिति की जांच करेगा?

क्या खराब एंबुलेंस को दुरुस्त किए बिना मरीजों को लेकर लंबी दूरी पर भेजने की जांच होगी?

याद रखिए, 108 एंबुलेंस कोई सामान्य सरकारी वाहन नहीं है। यह किसी परिवार की आखिरी उम्मीद होती है। यहां लापरवाही की गुंजाइश नहीं, जवाबदेही जरूरी है।

अब देखना यह है कि छतरपुर जिला प्रशासन इन सवालों का जवाब कब देता है?
प्रेमी संग भागी महिला, दो मासूम बच्चों को छोड़कर 
छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहित महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर घर में रखे नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है। पीडि़त मां ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी बेटी की जान का खतरा जताते हुए न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।शिकायतकर्ता श्रीमती रमाकान्ती निवासी बरूआ ने बताया कि उनकी पुत्री सपना देवी की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व कानपुर नगर उत्तर प्रदेश के ग्राम मैधरी निवासी जोधा पुत्र रामदास खंगार के साथ हुई थी। इस वैवाहिक जीवन से उनके दो बच्चे हैं—4 साल का बेटा कार्तिक और 2 साल का बेटा अर्पित। शिकायत के अनुसार, गत 28 अक्टूबर 2026 को सपना अपने पति के साथ मायके आई थी। रात में खाना खाने के बाद उसका पति वापस लौट गया और परिवार के अन्य सदस्य सो गए। आरोप है कि रात करीब 2 से 3 बजे के बीच सपना गांव के ही शिवा (पुत्र रामकिशोर) और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से भाग गई। जाते वक्त वह घर में रखे 50,000 रुपये नकद और लगभग 1 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। जब पीडि़त मां ने मोबाइल पर संपर्क किया, तो आरोपी शिवा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकी दी कि यदि कहीं भी शिकायत की गई, तो वह उनकी लड़की को बेच देगा या उसकी हत्या कर लाश फेंक देगा। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित मां रमाकान्ती ने एसपी से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उनकी बेटी की तलाश की जाए।