40 लीटर देसी शराब मामले में पुलिस ने फरार तस्कर शिबू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया कि तीन दिन पूर्व नाथनगर पुलिस ने लालूचक इलाके में कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी शराब बरामद की थी।