मनोहरथाना: मनोहरथाना के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 निशक्त विद्यार्थियों को दी गई व्हीलचेयर
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मनोहरथाना में निशक्तता से प्रभावित विद्यार्थियों को व्हीलचेयर वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सीबीईओ राजेन्द्र कुमार मेहरा ने की। एसीबीईओ चंद्रशेखर लुहार ने 15 चलन निशक्तता से प्रभावित विद्यार्थियों को व्हीलचेयर बांटी।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु जैमन, आफताब पठान ने की।